फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Pakistan and china promoting terrorism in India

अमर उजाला पोल: चीन और पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं

Sat, 23 Dec 2017 08:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 23 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Pakistan and china promoting terrorism in India

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता तभी हो सकती है, जब वह जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों का साथ देना बंद कर दे। पर पाकिस्तान की करतूतों से नहीं लगता कि पाकिस्तान सच में शांति वार्ता चाहता है।

विज्ञापन

 
थार में दक्षिणी कमांड के सैन्य अभ्यास ‘हमेशा विजयी’ को देखने के लिए रावत पश्चिम सेक्टर में मौजूद थे। यह इलाका बाड़मेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। 
विज्ञापन


रावत ने कहा, पाकिस्तान को आतंकियों का समर्थन बंद करना चाहिए। तभी हम कह सकते हैं कि शांति वार्ता शुरू होनी चाहिए, लेकिन उसके जिस तरह के काम होते हैं और जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद फैल रहा है। लगता नहीं है कि वे वास्तविकता में शांति चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या चीन और पाकिस्तान साथ मिलकर भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं'? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कुल 11340 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 89.63 फीसदी (10164 वोट) ने माना कि चीन और पाक साथ मिलकर भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। जबकि 6.97 फीसदी पाठकों (790 वोट) ने माना ऐसा नहीं है। वहीं, 3.4 फीसदी (386 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed