{"_id":"5857bf514f1c1b2064e39041","slug":"amar-ujala-poll-other-mp-should-learn-from-bjd-mp-jai-panda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: संसद में काम न हो तो सांसदों को लौटाना चाहिए वेतन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: संसद में काम न हो तो सांसदों को लौटाना चाहिए वेतन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद का शीतकालीन सत्र इस बार नोटबंदी की भेट चढ़ गया। एक ओर विपक्ष नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर अड़ा रहा वहीं सरकार ने संसद न चलने के लिए विपक्ष के हंगामे को जिम्मेदार ठहराया। नोटबंदी के हंगामे के कारण्ा सत्र के पूरी तरह धुल जाने से व्यथित बीजेडी के सांसद जय पांडा ने वेतन और भत्ता नहीं लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संसद में काम नहीं होने की स्थिति में सांसद को वेतन-भत्ता हासिल करने का नैतिक हक नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी हंगामा होने पर वह संबंधित दिनों का वेतन लेने से परहेज करते आए हैं।
विज्ञापन
संसद में काम नहीं चल पाने के बाद इस वेतन लौटाने के फैसले पर अमर उजाला डॉटकॉम ने ऑनलाइन पोल कराया। जिसमें सवाल पूछा, 'क्या बीजद एमपी की तरह अन्य सांसदों को भी वेतन लौटा देना चाहिए?' कुल 5,661 पाठकों ने इस पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 92.95 फीसदी यानि 5,262 पाठकों ने माना कि हां अन्य सांसदों को भी वेतन लौटा देना चाहिए। 5.95 फीसदी यानि 337 पाठकों ने माना कि उन्हें वेतन नहीं लौटाना चाहिए। वहीं 1.1 फीसदी यानि 62 पाठकों ने पोल में कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन