{"_id":"578c66824f1c1b9032c4bceb","slug":"amar-ujala-poll-on-goods-and-service-tax-bill-will-pass-in-this-monsoon-session-of-parliament-or-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 70% को है यकीन, पास हो जाएगा GST बिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 70% को है यकीन, पास हो जाएगा GST बिल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की मोदी सरकार चाहती है कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स बिल यानी जीएसटी हर हाल में इस सत्र में पास हो जाए। इसके लिए मानसून सत्र शुरू होने से पहले संपन्न हुए सर्वदलीय बैठक में भी यह बिल मुद्दा बना और इस पर आम राय बनाने की कोशिश की गई। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल कराया था। इस पोल में 1,783 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पोल में सवाल किया गया था कि ' क्या मॉनसून सत्र में जीएसटी बिल पास करा पाएगी मोदी सरकार? ' इस प्रश्न का जवाब देने के लिए पाठकों को तीन विकल्प उपलब्ध कराए गए थे जिसमें हां, नहीं और कह नहीं सकते शामिल थे।
विज्ञापन
पोल में हिस्सा लेने वाले 1,253 ( 70.27% )पाठकों को इस बात का यकीन है कि सरकार इस मानसून सत्र में जीएसटी बिल पास करा लेगी वहीं 438 ( 24.57% ) पाठकों का मानना है कि इस सत्र में बिल पास नहीं कराया जा सकता। 92 ( 5.16% )पाठकों का कहना है कि वो इस मुद्दे पर कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन