{"_id":"5791ca7f4f1c1b3c2bc4bd16","slug":"amar-ujala-poll-on-bharatiya-janata-party-leader-dayashanker-on-bsp-supremo-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 52% का कहना अमर्यादित टिप्पणी से नहीं होगा बसपा को लाभ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 52% का कहना अमर्यादित टिप्पणी से नहीं होगा बसपा को लाभ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता दयाशंकर सिंह द्वारा बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद मायावती को अपशब्द कहे जाने के बाद उनके समर्थक गुस्से में आ गए। खुद मायावती ने भी सदन में इसकी निंदा की और कहा था कि भाजपा द्वारा दयाशंकर को दल से निष्कासित किया जाना अच्छा है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम की ओर से पोल कराया गया। पोल का प्रश्न था कि ' क्या मायावती पर हुई अमर्यादित टिप्पणी का लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को मिलेगा?' पाठकों को इस पोल में हिस्सा लेने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला विकल्प था कि ' हां, इससे बसपा को फायदा होगा' , दूसरा विकल्प था ' नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा' और तीसरा विकल्प था ' कह नहीं सकते '।
विज्ञापन
इस पोल में 3,917 पाठको ने हिस्सा लिया। 1,743 (44.5%) पाठकों ने माना कि इस अमर्यादित टिप्पणी का लाभ बसपा को मिलेगा। वहीं 2,058 (52.54%) पाठकों ने माना इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 116(2.96%) पाठक ने कुछ नहीं कह सकते विकल्प के लिए अपना वोट किया।
विज्ञापन