{"_id":"5b1be81c4f1c1bb16e8b70e5","slug":"amar-ujala-poll-notification-on-athletes-income-by-haryana-government-is-not-correct","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों की आमदनी पर टैक्स लगाने का फैसला सही नहीं था","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों की आमदनी पर टैक्स लगाने का फैसला सही नहीं था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को अपने उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें खिलाड़ियों को अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा राज्य खेल समिति को जमा कराने को कहा गया था। इस फैसले पर चौतरफा निंदा के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया 'हमें हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व है और मैं उन्हें प्रभावित करने वाले सभी मुद्दों पर फिर से विचार करने का आश्वासन देता हूं।'
विज्ञापन
बता दें कि सरकार ने 30 अप्रैल 2018 को एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के तहत खिलाड़ियों को खेलकर कमाई गई अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा हरियाणा स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को देना होगा, ताकि प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने में उसका प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के खिलाड़ियों की आमदनी पर टैक्स लगाने का फैसला सही था?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 2498 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 49.6 फीसदी (1239 वोट) पाठकों ने माना कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के खिलाड़ियों की आमदनी पर टैक्स लगाने का फैसला सही था। जबकि 50.4 फीसदी (1259) पाठकों ने माना कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के खिलाड़ियों की आमदनी पर टैक्स लगाने का फैसला सही नहीं था।