{"_id":"587dfe3b4f1c1bdc30efe751","slug":"amar-ujala-poll-navjot-singh-joining-will-not-give-possitive-response-to-congress-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: सिद्धू के शामिल होने से भी पंजाब चुनाव में कांग्रेस को फायदा नहीं होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: सिद्धू के शामिल होने से भी पंजाब चुनाव में कांग्रेस को फायदा नहीं होगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Jan 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए बड़े नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी में शामिल कर लिया है। पार्टी में शामिल होते ही सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि वे पैदायशी कांग्रेसी हैं, क्योंकि उनके पिता 40 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे।
उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में आने के बाद अपनी जड़ों से जुड़ा महसूस कर रहा हूं।' उन्होंने कहा, ''मैं अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ गया हूं। ये मेरी घर वापसी है। मेरा अस्तित्व कांग्रेस से है। मेरे पिता गदर पार्टी में थे। मैं लोगों के कहने की परवाह नहीं करता।''
पंजाब की राजनीति में सिद्धू के कांग्रेस में जुड़ने से एक नया मोड़ सामने आ गया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि संघर्ष से गुजर रही कांग्रेस उभर कर सामने आएगी। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। इस ऑनलाइन पोल में पाठकों से सवाल किया, 'क्या नवजोत सिंह सिद्घू के शामिल होने से पंजाब चुनाव में कांग्रेस को फायदा होगा?'
विज्ञापन
कुल 12,707 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 58.70 फीसदी यानि 7,459 पाठकों ने माना कि सिद्धू के पार्टी में आ जाने से भी कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा। 38.54 फीसदी यानि 4,897 पाठकों ने माना कि सिद्धू के आने से पार्टी चुनाव में जीत का पर्चा लहरा सकती है। वही 2.76 फीसदी यानि 351 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।