फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Navjot Sidhu should not sit with the President of POK

अमर उजाला पोल: नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान जाकर पीओके के राष्ट्रपति के साथ नहीं बैठना चाहिए था

Sun, 19 Aug 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Navjot Sidhu should not sit with the President of POK

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाकर पंजाब के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लोगों के निशाने पर आ गए हैं। विवाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलने के बाद बढ़ा। पूरे घटना क्रम को लेकर सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


17 अगस्त को नवजोत सिद्धू अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान की यात्रा में गए थे। यहां पर उन्होंने पाक आर्मी चीफ से मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह के दौरान उन्हें पीओके यानि पाक अधिकृत कश्मीर के प्रेसिडेंट मसूद खान के बगल में बैठाया गया। भारत और पाक के बीच पीओके को लेकर काफी सालों से विवाद जारी है। पीओके को भारत सरकार मान्यता नहीं देती है। नवजोत सिद्धू के पीओके के राष्ट्रपति के साथ बैठने से  कई तरह के विवादों ने जन्म ले लिया है।
विज्ञापन



इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान जाकर पीओके के राष्ट्रपति के साथ बैठना चाहिए था?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 4169 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 28.21 फीसदी (1176 वोट) पाठकों ने माना कि नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान जाकर पीओके के राष्ट्रपति के साथ बैठना चाहिए था। जबकि 71.79 फीसदी (2993) पाठकों ने माना कि नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान जाकर पीओके के राष्ट्रपति के साथ नहीं बैठना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed