फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Mumbai's kamala mills fire incident is the result of human negligence

अमर उजाला पोल: मानवीय लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है मुंबई के कमला मिल्स में हुआ हादसा 

Sat, 30 Dec 2017 07:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Dec 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Mumbai's kamala mills fire incident is the result of human negligence
amar ujala poll - फोटो : Amar Ujala

मुंबई के लोअर परेल इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हुए। आग लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित एक पब में लगी थी। हादसे में मरने वालों में 12 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। इस संख्या में ज्यादातर मोजो टेरेस रेस्तरां के कर्मचारी थे।

विज्ञापन


हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ पब बिना लाइसेंस के चल रहा था जिस वजह से रेस्तरां मालिक पर गैर इरादतन हत्या (304ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या मुंबई के कमला मिल्स इलाके में हुआ हादसा मानवीय लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 5,055 वोट मिले। इनमें 86.84 फीसदी (4,390 वोट) पाठकों ने माना कि मुंबई के कमला मिल्स में हुआ हादसा मानवीय लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है, जबकि 8.21 फीसदी (415 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि ये हादसा मानवीय लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम नहीं है। वहीं 4.95 फीसदी (250 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed