फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: movement against decision of Supreme Court in Sabarimala Temple case is not right

पोल: सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आंदोलन करना उचित नहीं

Mon, 15 Oct 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: movement against decision of Supreme Court in Sabarimala Temple case is not right

सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सोमवार को तिरुअनंतपुरम में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय तक मार्च किया। कार्यकर्ताओं का यह मार्च पिछले सप्ताह पंडालम से तब शुरू हुआ जब राज्य की पी विजयन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन लगाने की बजाए उसे लागू करने का फैसला किया।

विज्ञापन


भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार ने भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा। 17 नवंबर से शुरू हो रहे तीन महीने के मंडलम मकरविलक्कू तीर्थाटन सीजन की तैयारी के लिए बुलाई है। इस बैठक में शीर्ष अदालत के हाल के फैसले पर भी चर्चा होने की संभावना है। महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान अयप्पा का मंत्रोच्चार करते हुए राज्य सचिवालय की ओर मार्च किया। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'सबरीमाला मंदिर मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गए फैसले के खिलाफ क्या आंदोलन करना उचित है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 3,096 वोट मिले। इनमें 59.95 फीसदी (1,856 वोट) पाठकों ने माना कि सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आंदोलन करना उचित नहीं है, जबकि 40.05 फीसदी (1,240 वोट) पाठकों ने कहा कि सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आंदोलन को जायज ठहराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed