{"_id":"584165b34f1c1b2616de6748","slug":"amar-ujala-poll-modi-govt-should-take-a-big-stand-on-changes-for-old-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 50 फीसदी लोगों ने माना- नोटों को लेकर बार-बार नियम बदलना गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 50 फीसदी लोगों ने माना- नोटों को लेकर बार-बार नियम बदलना गलत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जनता बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनों में लगकर कैश के लिए तरस रही है वहीं दूसरी तरफ नोटबंदी पर वह सरकार के नए-नए निर्देशों का भी सामना कर रही है। आए दिन गाइडलाइन जारी कर बताया जा रहा है कि पुराने नोट कहां-कहां चलेंगे और बैंक से कितना कैश निकाल सकते हैं। हाल ही में सरकार ने ऐलान किया था कि पुराने नोट अस्पताल और पेट्रोल पंपों पर 15 दिसंबर चलेंगे। लेकिन सरकार ने फैसला बदलते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों पर 500 के पुराने नोट 2 दिसंबर तक ही चलेंगे।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद सरकार के निरंतर बदलते फैसलों पर अमर उजाला ने पोल कराकर जनता की राय लेनी चाही। अमर उजाला ने पोल में सवाल पूछा कि क्या पुराने नोटों को लेकर बार-बार नियम बदला जाना सही है?
विज्ञापन
इस पर पाठकों ने बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं दीं। कुल 9,038 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 50.86 फीसदी यानि 4,597 पाठकों का मानना है कि सरकार को अपने एक फैसले पर टिके रहना चाहिए, क्योंकि बार-बार बदलाव से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 46.97 फीसदी यानि 4,245 पाठकों का मानना है कि सरकार का पुराने नोटों को लेकर नियम में बदलाव करना सही है। वहीं, 2.17 फीसदी यानि 196 पाठकों ने कहा कि वे बता नहीं सकते कि सरकार सही कर रही है या नहीं।
विज्ञापन