फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala poll: modi govt should take a big stand on changes for old notes

अमर उजाला पोल: 50 फीसदी लोगों ने माना- नोटों को लेकर बार-बार नियम बदलना गलत

Fri, 02 Dec 2016 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala poll: modi govt should take a big stand on changes for old notes

एक तरफ जनता बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनों में लगकर कैश के लिए तरस रही है वहीं दूसरी तरफ नोटबंदी पर वह सरकार के नए-नए निर्देशों का भी सामना कर रही है। आए दिन गाइडलाइन जारी कर बताया जा रहा है कि पुराने नोट कहां-कहां चलेंगे और बैंक से कितना कैश निकाल सकते हैं। हाल ही में सरकार ने ऐलान किया था कि पुराने नोट अस्पताल और पेट्रोल पंपों पर 15 दिसंबर चलेंगे। लेकिन सरकार ने फैसला बदलते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों पर 500 के पुराने नोट 2 दिसंबर तक ही चलेंगे। 

विज्ञापन


नोटबंदी के बाद सरकार के निरंतर बदलते फैसलों पर अमर उजाला ने पोल कराकर जनता की राय लेनी चाही। अमर उजाला ने पोल में सवाल पूछा कि क्या पुराने नोटों को लेकर बार-बार नियम बदला जाना सही है?
विज्ञापन


इस पर पाठकों ने बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं दीं। कुल 9,038 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 50.86 फीसदी यानि 4,597 पाठकों का मानना है कि सरकार को अपने एक फैसले पर टिके रहना चाहिए, क्योंकि बार-बार बदलाव से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 46.97 फीसदी यानि 4,245 पाठकों का मानना है कि सरकार का पुराने नोटों को लेकर नियम में बदलाव करना सही है। वहीं, 2.17 फीसदी यानि 196 पाठकों ने कहा कि वे बता नहीं सकते कि सरकार सही कर रही है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed