{"_id":"582c419a4f1c1b7c228ff5c6","slug":"amar-ujala-poll-modi-government-ink-decision-on-note-ban-is-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: बार-बार नोट बदलने वालों के हाथ पर स्याही का फैसला सही","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: बार-बार नोट बदलने वालों के हाथ पर स्याही का फैसला सही
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद बैंकों के बाहर पैसे निकालने और नोट बदलने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। इसी के चलते मची अफरातफरी को काबू करने के लिए केंद्र ने बड़ा फैसला लिया है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने प्रेस कान्फ्रेंस की और बोले कि कुछ लोग लगातार लाइन में लगे हुए हैं और इस वजह से नए लोगों को नोट बदलने में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पर गंभीरता से विचार करते हुए फैसला लिया है कि जो कोई भी नोट बदलवाने पहुंचेगा उसके हाथों पर एक विशेष स्याही लगाई जाएगी। जिससे वह दोबारा नोट बदलवाने में सक्षम नहीं होगा। सरकार के इस फैसले पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल किया। पोल का सवाल था कि 'बार-बार नोट बदलने वालों के हाथ पर स्याही लगाने का फैसला सही है?'
विज्ञापन
पोल में कुल 14,052 पाठकों ने हिस्सा लिया। सवाल के जवाब में सबसे अधिक फीसदी यानी पाठकों ने मोदी सरकार के स्याही लगाने के फैसले को सही ठहराया। वहीं फीसदी यानी पाठकों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। फीसदी यानी पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन