{"_id":"5bc0bd61bdec22694b42a68c","slug":"amar-ujala-poll-mehbooba-mufti-condolence-on-hizbul-terrorist-mannan-wani-killed-is-not-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: आतंकी मन्नान वानी की मौत पर महबूबा मुफ्ती का दुख जताना सही नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: आतंकी मन्नान वानी की मौत पर महबूबा मुफ्ती का दुख जताना सही नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Oct 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित हंदवाड़ा इलाके में गुरुवार को एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आंतकी मन्नान वानी को मार गिराया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अफसोस जताते हुए कहा था कि यह हमारा नुकसान है क्योंकि हम रोजाना पढे़ लिखे युवाओं को खो रहे हैं। अब समय आ गया है कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियां धरातल पर हालात को समझें। साथ ही इस खूनी खेल को बंद करने का हल बातचीत के जरिये ढूंढें। इस बातचीत में पाकिस्तान समेत सभी पक्षकार को शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आतंकी मन्नान वानी की मौत पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का दुख जताना सही था?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 4,224 वोट मिले। इनमें 87.78 फीसदी (3,708 वोट) पाठकों ने माना कि आतंकी मन्नान वानी की मौत पर महबूबा मुफ्ती का दुख जताना सही नहीं था, जबकि 12.22 फीसदी (516 वोट) पाठकों ने आतंकी मन्नान वानी की मौत पर महबूबा मुफ्ती के दुख जताने को जायज ठहराया है।
विज्ञापन