{"_id":"57d688574f1c1b912cd474ec","slug":"amar-ujala-poll-mayawati-blame-is-wrong-that-modi-govt-will-end-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: आरक्षण को लेकर मोदी सरकार पर मायावती का आरोप गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: आरक्षण को लेकर मोदी सरकार पर मायावती का आरोप गलत
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 12 Sep 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती भी यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। इसी बीच सभी पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगी हुई हैं। मायावती ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते है और उनके ऊपर आरक्षण को खत्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
आरक्षण के खत्म किए जाने के मुद्दे पर अमर उजाला डॉट.कोम की ओर से पाठकों से सवाल कर उनकी राय जानने की कोशिश की गई। सवाल था कि मोदी सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। क्या मायावती के इस आरोप को आप सही मानते हैं? इसके लिए पाठकों को तीन विकल्प दिए गए, पहला हां, मोदी सरकार पर आरक्षण को खत्म करने को लेकर मायावती का आरोप सही है। दूसरा विकल्प है नहीं, ऐसा नहीं हैं और तीसरा है कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन
सवाल का जवाब देते हुए कुल 5,717 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया है। सबसे अधिक पाठकों 66.38 फीसद यानी 3,795 पाठकों ने दूसरे विकल्प को चुना, जिनका मानना है कि मोदी सरकार पर मायावती का आरोप सही नहीं है। 30.98 फीसद यानी 1,771 पाठकों ने हां को चुना है, जबकि 2.64 फीसद यानी 151 पाठकों ने कुछ कह नहीं सकते, को चुना है।
विज्ञापन