{"_id":"589859654f1c1b8752378583","slug":"amar-ujala-poll-many-people-agrees-that-bjp-akali-will-win-assembley-elections-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पंजाब में बन रही अकाली-भाजपा की सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पंजाब में बन रही अकाली-भाजपा की सरकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में शनिवार को वोटिंग के बाद 1145 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। 15वीं विधानसभा चुनाव के लिए फैसला 11 मार्च को आएगा, जिसके मुताबितक तय होगा की पंजाब में किसकी सरकार बनेगी। दरअसल, शनिवार शाम 5 बजे तक 70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इस बार पंजाब चुनाव में बड़ा मोड़ ये है कि आम आदमी पार्टी के मैदान में कूद जाने से यह त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। अब पंजाबवासियों का हर दिन इस चर्चा से गुजर रहा है कि सूबे में अगली सरकार किसकी बनेगी। इसी पर अमर उजाला ने पोल किया। पोल का सवाल पूछा गया कि पंजाब में मतदान संपन्न। आपकी नजर में कौन सी पार्टी आगे है? पोल में पाठकों को तीन विकल्प दिए गए, जिसमें पहला आम आदमी पार्टी, दूसरा कांग्रेस और तीसरा अकाली-भाजपा।
विज्ञापन
पोल में कुल 22,339 पाठकों ने हिस्सा लिया। ज्यादातर 49.70 फीसदी (11,103) पाठकों का मानना है कि पंजाब में इस बार भी अकाली-भाजपा की ही सरकार बनेगी। 27.40 फीसदी (6,122) पाठकों ने माना कि माना कि कांग्रेस इस बार बाजी मार जाएगी। वहीं 22.89 फीसदी (5,114) पाठकों ने आम आदमी पार्टी की जीत पर सहमति जताई।
विज्ञापन