फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Kulbhushan jadahv meeting with mother and wife is pakistan's strategic move

अमर उजाला पोल: कुलभूषण को मां-पत्नी से मिलवाना पाकिस्तान की चाल

Tue, 26 Dec 2017 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Kulbhushan jadahv meeting with mother and wife is pakistan's strategic move

पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव और उनकी मां-पत्नी के बीच सोमवार को मुलाकात संभव हुई। उनके बीच लगभग 30 मिनट बातचीत चली। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक शीशे की दीवार मौजूद रही, जिसके आर पार ही मां और पत्नी कुलभूषण को देख सकीं। जबकि बातचीत के लिए इंटरकॉम की मदद ली गई। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान के संस्‍थापक मोहम्मद अली जिन्ना की सालगिरह पर हुई इस मुलाकात को सद्भावना मुलाकात का नाम दिया गया। 

इस मुलाकात के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कान्फ्रेंस की गई, जिसमें कुलभूषण जाधव की एक वीडियो दिखाई गई। वीडियो में जाधव इस मुलाकात के लिए पाक अधिकारियों का धन्यवाद कहते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान शीशे के पार मुलाकात पर पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने जवाब दिया कि सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया था। और इस संबंध में हमने उन्हें पहले ही बता दिया था कि सुरक्षा कारणों से आपकी मुलाकात कुछ बैरियर के बीच ही होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कुलभूषण से उनकी मां और पत्नी को मिलवाना भी पाक की एक चाल है'? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कुल 12015 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 81.41 फीसदी (9781 वोट) ने माना कि यह मुलाकात करवाना पाक की चाल। जबकि 11.74 फीसदी पाठकों (1411 वोट) ने माना ऐसा नहीं है। वहीं, 6.85 फीसदी (823 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed