फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll: Kejriwal is responsible for playing controversial politics on Surgical Strike

अमर उजाला पोल: सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासत के लिए केजरीवाल जिम्मेदार

Thu, 06 Oct 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll: Kejriwal is responsible for playing controversial politics on Surgical Strike
poll
देशभर में मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक पर बहस छिड़ी हुई है। सरकार की इस स्ट्राइक पर सबूत मांगे जा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बातें घुमा कर सवाल कर डाले।  इसके खिलाफ बीजेपी ने उनका कड़ा विरोध किया और उन्हें आड़े हाथ भी लिया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'माननीय केजरीवाल जी, आपको पता होना चाहिए कि आज आप पाकिस्तानी मीडिया की 'हेडलाइन' हो, राजनीति अपनी जगह है, लेकिन ऐसा कुछ न करिए जिसकी वजह से आर्मी अपमानित महसूस करे।' वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, 'जब पूरा देश एकजुट है, एक मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से पाकिस्तान और उसकी आर्मी सवाल उठा रहे हैं।'
विज्ञापन


बताते चलें कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से सेना की कार्रवाई पर पाकिस्तान के झूठे प्रचार को गलत साबित करने की मांग की थी। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से राय जानने की कोशिश की। सवाल किया गया कि सर्जिकल स्ट्राइक पर हो रही सियासत के लिए आप किसे जिम्मेदार मानते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पाठकों को तीन विकल्प दिए गए, जिसमें पहला विकल्प बीजेपी रखा गया, दूसरा कांग्रेस और तीसरा केजरीवाल की आम आदमी पार्टी। कुल 8,047 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया, जिसमें सबसे अधिक  43.36 फीसद यानी 3,489 पाठकों ने तीसरे विकल्प को चुना। इनका मानना है कि केजरीवाल सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांग कर अपनी राजनीति खेल रह हैं और वही इस पर हो रही सियासत के लिए जिम्मेदार हैं। 28.79 फीसद यानी 2,317 लोगों ने पहले विकल्प को चुनते हुए बीजेपी को सियासत के लिए जिम्मेदार माना। वही 27.85 फीसद यानी 2,241 पाठकों ने कांग्रेस को जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed