फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: It is wrong to declare election boycott of National Conference on Article 35A

अमर उजाला पोल: अनुच्छेद 35ए को लेकर नेशनल कांफ्रेंस की चुनाव बहिष्कार की घोषणा करना गलत

Sun, 09 Sep 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: It is wrong to declare election boycott of National Conference on Article 35A

नेशनल कांफ्रेंस ने राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। पार्टी के अध्यक्ष डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने कोर ग्रुप की बैठक के बाद बुधवार को साफ कहा कि जब तक केंद्र और राज्य सरकार अनुच्छेद 35-ए को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती और कोर्ट के बाहर और भीतर इसे सुरक्षित करने को प्रभावी कदम नहीं उठाती, पार्टी इस फैसले पर कायम रहेगी। नेकां के इस फैसले से राज्य में चुनाव प्रक्रिया को झटका लगा है।

विज्ञापन


सरकार ने बीते सप्ताह ही स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव कराने का शेड्यूल घोषित किया था। इसके तहत अक्तूबर के पहले सप्ताह में स्थानीय निकाय चुनाव कराने की घोषणा की गई थी, जबकि नवंबर-दिसंबर माह में पंचायत चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है। लेकिन बुधवार को एनसी के चुनाव को लेकर दिखाए गए तेवर के बाद रियासत की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'अनुच्छेद 35ए को लेकर नेशनल कांफ्रेंस की चुनाव बहिष्कार की घोषणा से क्या आप सहमत हैं??' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 2462 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 24.29 फीसदी (598 वोट) पाठकों ने माना कि अनुच्छेद 35ए को लेकर नेशनल कांफ्रेंस की चुनाव बहिष्कार की घोषणा करना सही है। जबकि 75.71 फीसदी (1864 वोट) पाठकों ने माना कि अनुच्छेद 35ए को लेकर नेशनल कांफ्रेंस की चुनाव बहिष्कार की घोषणा करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed