फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: It is not possible to hack an electronic voting machine

अमर उजाला पोल: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक करना संभव नहीं है

Tue, 22 Jan 2019 07:55 PM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अर्पना दुबे Updated Tue, 22 Jan 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: It is not possible to hack an electronic voting machine

ईवीएम से चुनाव कराने को लेकर एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है। इस बार भारतीय मूल के लंदन में बैठे एक साइबर एक्सपर्ट ने ईवीएम हैक करने का दावा किया है। उसने यह भी दावा किया कि 2014 के चुनाव में भी ईवीएम को हैक कराया गया था। हालांकि चुनाव आयोग ने ऐसी किसी भी बात को मानने से इंकार कर दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है क्या वाकई ईवीएम में कोई गड़बड़ी हो सकती है? इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे कि ईवीएम के अंदर क्या है और यह कैसे काम करती है।  

विज्ञापन




चुनाव आयोग का कहना है कि ईवीएम को कोई भी हैक नहीं कर सकता है। आयोग के मुताबिक प्रत्येक ईवीएम का सीरियल नंबर होता है। सीरियल नंबर के जरिए ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर यह पता लगाया जा सकता है कि कौन सी मशीन कहां पर है। इसलिए आयोग के मुताबिक ईवीएम में गड़बड़ी की कोई संभावना ही नहीं है।  
विज्ञापन


चुनाव आयोग का कहना है कि जैसे ही कोई मशीन खोलने का प्रयास करता है तभी ईवीएम निष्क्रिय हो जाती है। ईवीएम दो हिस्सों में बनी होती है। जिसका एक हिस्सा बैलेटिंग यूनिट का होता है जो कि मतदाताओं के लिए होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या वाकई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक करना संभव है?

पोल के जवाब में हमें कुल 5142 वोट मिले। इनमें 44.24 फीसदी (2275 वो़ट) पाठकों ने माना कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक करना संभव है, जबकि 55.76 फीसदी (2867 वो़ट) पाठकों ने माना कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक करना संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed