{"_id":"59ac08de4f1c1b6c6a8b47f5","slug":"amar-ujala-poll-it-is-not-improve-the-performance-of-hockey-team-to-removal-of-the-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः कोच को हटाने से हॉकी टीम के प्रदर्शन में नहीं होगा सुधार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः कोच को हटाने से हॉकी टीम के प्रदर्शन में नहीं होगा सुधार
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भारतीय हॉकी टीम कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया ने कड़ा निर्णय लेते हुई भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेन्ट ओल्टमंस को बर्खास्त कर दिया। उनकी जगह डेविड जॉन लेंगे। ओल्टमंस को पद से हटाए जाने के बाद हॉकी इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा, टीम की फिटनेस और एकजुटना के लिए उन्होंने शानदार काम किया।
विज्ञापन
उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा या यूं कहें अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा। टीम के वर्तमान हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन उनकी जगह कोच पद की जिम्मेदारी संभालेंगे जब तक कोई नए कोच के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल जाता।
विज्ञापन
पढ़ेंः- हॉकी के दिग्गजों ने चीफ कोच ओल्टमैंस की बर्खास्तगी को उचित ठहराया
विज्ञापन
बता दें कि ओल्टमंस ने साल 2013 में टीम के हाई फरफॉर्मेंस कोच के रूप में टीम में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद साल 2015 में पॉल वेन एस के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। तब से टीम के मुख्य कोच के पद पर बने हुए थे।
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि कोच को बर्खास्त करने के बाद हॉकी टीम के प्रदर्शन में सुधार हो पाएगा?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पढ़ेंः- हॉकी: भारत से बेआबरू होकर निकले विदेशी कोच
कुल 6,146 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 42.01 फीसदी यानि 1,348 पाठकों ने माना कि कोच को बर्खास्त करने के बाद हॉकी टीम के प्रदर्शन में सुधार हो पाएगा। जबकि 47.12 फीसदी यानि 1,512 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 10.88 फीसदी यानि 349 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।