फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: India is teaching correct lesson to Pakistan on Kashmir issue

अमर उजाला पोल: कश्मीर राग अलाप रहे पाक को भारत दे रहा है मुंहतोड़ जवाब

Mon, 15 Aug 2016 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 15 Aug 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: India is teaching correct lesson to Pakistan on Kashmir issue

लगातार कश्मीर राग अलाप रहे पाकिस्तान को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मुंहतोड़ जबाव दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि आतंकवाद और घुसपैठ पाकिस्तान के ट्रेडमार्क हैं। स्वरूप ने पाकिस्तान के हाईकमिश्नर अब्दुल बासित के उस बयान के बाद जवाब दिया था, जिसमें बासित ने कहा था कि इस साल पाकिस्तान की जश्न-ए-आजादी कश्मीर की आजादी के लिए है। बासित के बयान पर भारत से दिए गए जवाब पर अमर उजाला ने पाठकों से सवाल पूछा था ''कश्मीर राग अलाप रहे पाकिस्तान को भारत के पलटवार से क्या आप संतुष्ट हैं?'' इस पर पाठकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी राय जाहिर की। 

विज्ञापन


72.6 फीसदी पाठकों ने माना कि भारत ने पाकिस्तान को बिलकुल सही जवाब दिया। 24.42 फीसदी लोगों को अब भी यही लगता है कि भारत का पाकिस्तान को जवाब नाकाफी है, उन्होंने स्वरूप की बात से असंतुष्टी जताई। वहीं, 2.97 फीसदी पाठकों ने कहा कि पाकिस्तान को दिया गया भारत का जवाब संतोषजनक है या नहीं, यह कह नहीं सकते।
विज्ञापन


करीब दो महीने होने को हैं, आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से अब तक कश्मीर के हालात बद से बदतर बने हुए हैं। करीब 5 दर्जन लोगों की जानें घाटी में हिंसा की भेंट चढ़ गई हैं, ऐसे में पाकिस्तान लगातार कश्मीर की आग में घी डालने का काम कर रहा है। पाकिस्तान में सियासत इसी पर हो रही है कि कश्मीर के हालातों को कैसे भी सामान्य न होने दिया जाए। पाक के नापाक मंसूबों का अदाजा इसी से लगता है कि अब कभी करांची तो तभी इस्लामाबाद तो कभी पीओके में तमाम आतंकी सरगना भी कश्मीर के मुद्दे पर आतंकी सुर छेड़ रहे हैं। इसी सब के चलते पाकिस्तान की तरफ से आए दिन कश्मीर के लिए राग आलापा जा रहा है। जिसका जवाब भारत सरकार बखूबी दे रही है, यह बात इस पोल से भी जाहिर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed