{"_id":"5b14017e4f1c1bb0318b4eb0","slug":"amar-ujala-poll-government-can-really-cut-prices-of-petrol-and-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: सरकार वाकई पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर सकती है ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: सरकार वाकई पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर सकती है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Jun 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल कंपनियों ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है। शनिवार को पेट्रोल और डीजल 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। चार दिन में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 78.20 रुपये और डीजल 69.11 रुपये प्रति लीटर बिका।
विज्ञापन
लगातार कटौती के बाद भी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.01 रुपये, जबकि डीजल 73.58 रुपये प्रति लीटर रही। शनिवार को महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल सबसे महंगा बिका। यहां पेट्रोल 87.69 रुपये और डीजल 74.09 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, अंडमान-निकोबार के पोर्टब्लयेर में पेट्रोल सबसे सस्ता 67.36 रुपये और डीजल 64.75 रुपये प्रति लीटर बिका।
विज्ञापन
बीते कई दिनों से आम जनता पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से परेशान थी। केंद्र सरकार पर भी दबाव था कि वह इसे जल्द से जल्द नियंत्रण में लेकर आए।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या सरकार वाकई पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर सकती है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 4280 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 59.09 फीसदी (2529 वोट) पाठकों ने माना कि सरकार वाकई पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर सकती है। जबकि 29.79 फीसदी (1275) पाठकों ने माना कि सरकार वाकई पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती नहीं कर सकती। वहीं 11.12 फीसदी (476) ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।