फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: former soldier's son should not be get arrested

अमर उजाला पोल: पूर्व सैनिक के बेटे को हिरासत में लिया जाना गलत

Thu, 03 Nov 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: former soldier's son should not be get arrested

वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिक की आत्महत्या का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनीतिक गलियारे में भी हलचल मची हुई है। इसी बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष ने खत्म हुए पूर्व सैनिक के बेटे की पिटाई का वीडियो ट्विटर पर डाल दिया। 

विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राहुल गांधी से मिलने की कोशिश करने वाले बेटे को पुलिस पीट रही है। रामकिशन के बेटे ने कहा कि वह राहुल गांधी से मुलाकात करना चाहता था, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। पुलिस वालों ने लात-घूंसों से मारा और गाली गलौज भी की।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक के बेटे की पिटाई पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल किया और उनकी राय जाननी चाही। सवाल था कि खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के बेटे को हिरासत में लिए जाने को आप सही मानते हैं? इसमें पाठकों को तीन विकल्प दिए गए पहला हां, दूसरा नहीं और तीसरा कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 5,488 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया और उसमें सबसे अधिक  61.57 फीसदी यानी 3,379 पाठकों ने दूसरे विकल्प को चुना। पाठकों का मानना है कि पूर्व सैनिक के बेटे को हिरासत में लिया जाना गलत था।  32.29 फीसदी 1,772 पाठकों का मानना है कि पूर्व सैनिक के बेटे को पकड़ा जाना सही था। वहीं 6.14 फीसदी यानी 337 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed