फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Exit polls predict BJP's win in gujarat and Himachal elections

अमर उजाला पोल में पाठकों की राय, गुजरात-हिमाचल में बनेगी भाजपा की सरकार

Fri, 15 Dec 2017 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Exit polls predict BJP's win in gujarat and Himachal elections

गुजरात विधानसभा चुनाव में अब तक के सबसे कड़े मुकाबले में भाजपा की विजय पताका फिर लहराने जा रही है, जहां पार्टी पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सत्ता में है। उधर, हिमाचल प्रदेश की सत्ता कांग्रेस के हाथ से छिनने जा रही है। चुनाव बाद करवाए गए सभी एक्जिट पोल इन नतीजों की ओर ही इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुके गुजरात विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी, लेकिन लगता है कि सत्ता विरोधी लहर नहीं चली और वोटर अभी उसे मौका देने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन


 राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटें चाहिए और भाजपा को इससे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को बहुमत के लिए जरूरी 35 से ज्यादा सीटें प्राप्त होने की उम्मीद है। गुजरात के उलट एक्जिट पोल वहां सत्ता विरोधी लहर की ओर संकेत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आप भी इस पोल में अपनी राय देना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

अमर उजाला डॉट.कॉम ने ऑनलाइन पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि गुजरात और हिमाचल चुनावों के एग्जिट पोल सटीक साबित होंगे? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 





कुल 19, 067 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 64.96 फीसदी (12386 वोट) ने माना कि एग्जिट पोल सही साबित होंगे। यानि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार पर लोगों ने मुहर लगा दी है। वहीं 30.05 फीसदी पाठक (5729 वोट) ने एग्जिट पोल को झूठा बता रहे हैं। इनका मानना है कि एग्जिट पोल सही साबित नहीं  होंगे। वहीं, 4.99 फीसदी (952 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed