फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: E eye application will increase the confidence of the people in election

अमर उजाला पोल: ई-नेत्र मोबाइल एप्लीकेशन से चुनाव प्रक्रिया पर देश की जनता का भरोसा बढ़ेगा

Mon, 25 Jun 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jun 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: E eye application will increase the confidence of the people in election
भारतीय चुनाव आयोग अगले लोकसभा चुनाव से पहले हर मतदाता को भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस की भूमिका निभाने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


इस योजना को अमलीजामा पहनाने से पहले आयोग की एक टीम इस समय एक मोबाइल एप्लीकेशन पर काम कर रही है। जिसका नाम है ई-नेत्र। अगर कोई नेता आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पैसा या शराब बांटने की कोशिश या फिर भड़काऊ भाषण देता है तो कोई भी शख्स ऐप के जरिए उसकी शिकायत कर सकता है। सबूत के तौर पर फोटो या वीडियो भी अपलोड करनी होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने इस बात की जानकारी निजी अखबार को एक इंटरव्यू के दौरान दी। उन्होंने बताया, 'हमारे आईटी विभाग ने अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक ऐप तैयार की है। 
विज्ञापन


इस ऐप को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार राज्यों (राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम) में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रयोग किया जाएगा।' उन्होंने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बंगलूरू नगर निगम ने चुनाव आयोग के लिए ऐसी ही ऐप बनाई थी लेकिन वह चुनाव से कुछ समय पहले ही आ पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या ई-नेत्र मोबाइल एप्लीकेशन से चुनाव प्रक्रिया पर देश की जनता का भरोसा बढ़ेगा?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


कुल 1893 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 68.57 फीसदी (1298 वोट) पाठकों ने माना कि ई-नेत्र मोबाइल एप्लीकेशन से चुनाव प्रक्रिया पर देश की जनता का भरोसा बढ़ेगा। जबकि 31.43 फीसदी (595 वोट) पाठकों ने माना कि ई-नेत्र मोबाइल एप्लीकेशन से चुनाव प्रक्रिया पर देश की जनता का भरोसा नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed