फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: congress will be in lose if priyanka gandhi is not doing campaining for election

अमर उजाला पोल: प्रियंका गांधी के यूपी में प्रचार न करने से पार्टी को होगा नुकसान

Fri, 17 Feb 2017 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: congress will be in lose if priyanka gandhi is not doing campaining for election

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी वो चेहरा है, जो वोटरों से जोरदार अपील करने के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका हर चुनावों में मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के कंधा से कंधा मिलाकर पार्टी के लिए प्रचार करती नजर आती हैं।  लोकसभा चुनावों में तो वो रायबरेली और अमेठी में मां और भाई के चुनावों का प्रबंधन खुद ही संभालती हैं, दोनों ही जिलों में कार्यकर्ताओं के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता तो है ही प्रियंका का भी यहां से खास लगाव है।

विज्ञापन


लेकिन 18 सालों में पहली बार देखने को आ रहा है कि विधानसभा जैसे महत्वपूर्ण चुनावों के बाद भी प्रियंका ने एक बार भी इधर का रुख नहीं किया है। अमेठी रायबरेली को लेकर प्रियंका की बेरुखी कई सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

अब विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की सक्रियता कम दिखने से कई सवाल उठ रहे हैं। इसी पर अमर उजाला ने पोल किया। पोल में सवाल पूछा,'क्या प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार न करने से कांग्रेस को नुकसान होगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में कुल 8,053 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 49.32 फीसदी (3,972) पाठकों की नजर में अगर प्रियंका चुनाव प्रचार नहीं करती है तो पार्टी को नुकसान होगा।  45.90 फीसदी (3,696) पाठकों के मुताबिक प्रियंका का प्रचार न करने के बावजूद पार्टी जीत का पर्चा लेहरा सकती है। वहीं 4.78 फीसदी (385) पाठकों ने पोल में अपना जवाब देने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed