{"_id":"57b5875e4f1c1b77766ec7c1","slug":"amar-ujala-poll-clash-in-yadav-family-will-impact-in-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमर उजाला पोलः मुलायम परिवार की आंतरिक कलह से सपा को होगा नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः मुलायम परिवार की आंतरिक कलह से सपा को होगा नुकसान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
सीएम अखिलेश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बीच कथित तौर पर मनमुटाव की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि नाराज शिवपाल यादव ने पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया। यादव परिवार की आंतरिक कलह का असल कारण तो साफ नहीं हो सका है लेकिन बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव ने इस बात से दुखी हैं कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है और पार्टी के नेता और अफसर करप्शन में लिप्त हैं। वजह जो भी हो लेकिन चुनाव से ठीक पहले यादव परिवार में कलह की खबरों से विपक्ष जरूर खुश होगा। अमर उजाला ने पोल कराकर पाठकों से पूछा था कि क्या इस आंतरिक कलह से 2017 चुनाव में सपा को नुकसान होगा? करीब 4,654 पाठकों ने इस सवाल पर अपनी राय साझा की।
करीब 76.06 फीसदी पाठकों का मानना है कि यादव परिवार में आंतरिक कलह से 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार को नुकसान होगा। वहीं, 20.31 फीसदी लोग मानते हैं कि परिवार की आंतरिक कलह से सपा को नुकसान नहीं होगा। करीब 3.63 फीसदी लोग इस मामले पर किसी निर्णय पर पहुंचने की स्थिति में नहीं है।