{"_id":"596b7f424f1c1b9c158b49f2","slug":"amar-ujala-poll-china-s-hand-behind-on-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः कश्मीर में मचे बवाल के पीछे चीन का हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः कश्मीर में मचे बवाल के पीछे चीन का हाथ
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 16 Jul 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में अमरानाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद मोदी सरकार और महबूबा सरकार सख्त हो गई है। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार, 15 जुलाई को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और कहा कि राज्य में बाहरी ताकतें परेशानियां पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पहले सिर्फ पाकिस्तान था, लेकिन अब चीन भी कश्मीर मुद्दे पर बात करने लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब चीन भी कश्मीर में दखल देने लगा है। हालांकि ऐसा पहली बार है जब किसी शीर्ष नेता ने यह स्वीकार किया है कि चीन भी कश्मीर में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको भी लगता है कश्मीर में मचे बवाल के पीछे चीन का भी हाथ है?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 11,246 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 79.72 फीसदी यानि 8,965 पाठकों ने माना कि कश्मीर में मचे बवाल के पीछे चीन का बी हाथ है। जबकि केवल 14.3 फीसदी यानि 1,608 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हपए। वहीं, 5.98 फीसदी यानि 673 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।