{"_id":"5cd052adbdec22070460a56b","slug":"amar-ujala-poll-candidature-should-be-rejected-of-politicians-who-threaten-public-for-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : वोट के लिए जनता को धमकाने वाले नेताओं की रद्द होनी चाहिए उम्मीदवारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : वोट के लिए जनता को धमकाने वाले नेताओं की रद्द होनी चाहिए उम्मीदवारी
Mon, 06 May 2019 08:58 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 06 May 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव का मौसम अपने चरम पर है। मतदान के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी जमकर चुनाव प्रतार तो कर ही रहे हैं, ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि वोट के लिए कुछ उम्मीदवार जनता को धमका भी रहे हैं। उम्मीदवारों का ऐसा आचरण लोकतंत्र के लिए तो खतरा है ही, जनता की आवाज को दबाने वाला भी है।
विज्ञापन
इसी को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या वोट के लिए जनता को धमकी देने वाले नेताओं की उम्मीदवारी रद्द होनी चाहिए? इसके जवाब में कुल 5335 वोट पड़े और 94.85 फीसदी लोगों ने एक मत से कहा कि ऐसे नेताओं की उम्मीदवारी समाप्त कर देनी चाहिए। वहीं, 5.15 फीसदी लोगों का कहना है कि वोट के लिए जनता को धमकाने वाले नेताओं की उम्मीदवारी रद्द नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन