फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Burden on the youth generation by parents is not good

अमर उजाला पोल: हरफनमौला बनने के चक्कर में आज की पीढ़ी कुछ नहीं बन पाएगी

Tue, 12 Dec 2017 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
 Amar Ujala Poll: Burden on the youth generation by parents is not good

माता पिता की अपेक्षाओं के बोझ तले दबे बचपन के बीच यह सवाल आज ज्यादा मौजूद हो जाता है कि क्या आज की पीढ़ी हरफनमौला बनने के चक्कर में कुछ नहीं बन पाएगी? स्कूल जाने के साथ ही मां बाप की अपेक्षाएं भी बच्चे के साथ बड़ी होने लगती हैं।

विज्ञापन


वह स्कूल से घर लौटता है तो उसे ट्यूशन के लिए भेज दिया जाता है। वहां से घर वापसी होती है तो फिर कम्‍प्यूटर क्लास, डांस क्लास, कराटे क्लास, एक्‍स्ट्रा करकुलर एक्टिविटीज में उसे बिजी कर दिया जाता है ताकि इधर उधर दिमाग लगाने के बजाय कुछ 'अच्छी चीजें' सीख सके।
विज्ञापन


वर्तमान पीढ़ी में पैदा होने वाले बच्चों पर पहले के मुकाबले माता पिता की अपेक्षाओं का बोझ ज्यादा होता है, और इन्हीं अपेक्षाओं के बीच उस पर दबाव रहता है हरफनमौला बनने का। एक ऐसा आलराउंडर जो पढ़ाई में टॉप करने के अलावा खेलों और अन्य इम्तिहानों में भी अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आज की पीढ़ी हरफनमौला बनने के चक्कर में कुछ नहीं बन पाएगी? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


कुल 6699 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 70.17 फीसदी (4701 वोट) ने माना कि हरफनमौला बनने के चक्कर में आज की पीढ़ी कुछ नहीं बन पाएगी। जबकि 22.14 फीसदी पाठक (1483 वोट) ने माना ऐसा नहीं है। वहीं, 7.69 फीसदी (515 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed