{"_id":"59b14ece4f1c1bea7f8b4af0","slug":"amar-ujala-poll-bjp-will-be-stronger-than-giving-responsibility-to-new-faces-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः नए चेहरों को जिम्मेदारी देने से यूपी में BJP मजबूत होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः नए चेहरों को जिम्मेदारी देने से यूपी में BJP मजबूत होगी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 07 Sep 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में कई नए चेहरे को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ नेताओं को दिल्ली में संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ को पार्टी से संबद्ध दूसरे संगठनों का नेतृत्व सौंपकर उनका कद और पद दोनों बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन में लंबे समय से जिम्मेदारी संभालने वाले कई नेता केंद्र और प्रदेश सरकार में शामिल हो चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को मिलाकर लगभग तीन दर्जन से ज्यादा छोटे- बड़े नेता और पदाधिकारी मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कुछ वरिष्ठ नेता जिनके संगठन को बाहर से मार्गदर्शन मिलता था वे भी दूसरी भूमिका में नजर आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा को आगे की चुनौतियों से निपटने के लिए नए लोगों को संगठन में लाकर उन्हें सक्रिय किया गया है। उत्तर प्रदेश में केशव प्रसाद मौर्य के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी जगह डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या नए चेहरों को जिम्मेदारी देने से यूपी में भाजपा मजबूत होगी?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 9,301 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 58.36 फीसदी यानि 5,428 पाठकों ने माना कि नए चेहरों को जिम्मेदारी देने से यूपी में भाजपा मजबूत होगी। जबकि 35.57 फीसदी यानि 3,308 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 6.07 फीसदी यानि 565 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।