{"_id":"57a320554f1c1b393a2b884a","slug":"amar-ujala-poll-ban-on-irresponsible-politicians-and-restriction-on-their-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले नेताओं पर लगे प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले नेताओं पर लगे प्रतिबंध
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Aug 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बिगड़े बोले के कारण जब तब चर्चाओं में रहने वाले नेताओं के बयान अब लोगों को अखरने लगे हैं। जनता चाहती है कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाई जाए। उनके खिलाफ कारवाई भी हो और माफीनामा भी लिया जाए। यह राय निकलकर आई है अमर उजाला डॉट कॉम द्वारा करवाए गए पोल में।
विज्ञापन
मुद्दा था बुलंदशहर गैंगरेप प्रकरण में पहले यूपी के केबिनेट मंत्री का विवादित बयान और फिर इस पर पलटवार करने वाले भाजपा प्रवक्ता आईपी सिंह का बेतुका बयान। जिसमें उन्होंने आजम खां को ही निशाना बना लिया। अमर उजाला द्वारा पोल में सवाल पूछा गया था कि "बुलंदशहर गैंगरेपः गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले आजम खान और आईपी सिंह जैसे नेताओं पर कैसे लगे लगाम?"
विज्ञापन
इसके लिए पाठकों को तीन विकल्प दिए गए थे। पहला कुछ समय के लिए बयान देने पर प्रतिबंध, दूसरा बिना शर्त सार्वजनिक माफी मंगवाना और तीसरा माफीनामा व प्रतिबंध दोनों। पोल में कुल 3,471 पाठकों ने भाग लिया। इनमें से 64.95 फीसदी यानि कुल 2,254 पाठकों की राय थी कि ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले नेताओं से माफीनामा लेने के बाद उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप से पहले भी कई मुद्दों पर हमारे नेताओं ने नैतिकता की सारी हदें पार करते हुए भद्दे कमेंट किए हैं। इसलिए जरूरी है कि अब कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं करीब 20.6 फीसदी यानी 715 लोगों का मानना है कि ऐसे नेताओं से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मंगवाना चाहिए। जबकि 14.46 फीसदी यानी 502 लोगों का कहना था कि ऐसे नेताओं पर कुछ समय के लिए बयान देने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।