फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll : ban on irresponsible politicians and restriction on their statements

अमर उजाला पोलः गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले नेताओं पर लगे प्रतिबंध

Thu, 04 Aug 2016 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll : ban on irresponsible politicians and restriction on their statements

अपने बिगड़े बोले के कारण जब तब चर्चाओं में रहने वाले नेताओं के बयान अब लोगों को अखरने लगे हैं। जनता चाहती है कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाई जाए। उनके खिलाफ कारवाई भी हो और माफीनामा भी लिया जाए। यह राय निकलकर आई है अमर उजाला डॉट कॉम द्वारा करवाए गए पोल में।

विज्ञापन


मुद्दा था बुलंदशहर गैंगरेप प्रकरण में पहले यूपी के केबिनेट मंत्री का विवादित बयान और फिर इस पर पलटवार करने वाले भाजपा प्रवक्ता आईपी सिंह का बेतुका बयान। जिसमें उन्होंने आजम खां को ही निशाना बना लिया। अमर उजाला द्वारा पोल में सवाल पूछा गया था कि "बुलंदशहर गैंगरेपः गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले आजम खान और आईपी सिंह जैसे नेताओं पर कैसे लगे लगाम?"
विज्ञापन


इसके लिए पाठकों को तीन विकल्प दिए गए थे। पहला कुछ समय के लिए बयान देने पर प्रतिबंध, दूसरा बिना शर्त सार्वजनिक माफी मंगवाना और तीसरा माफीनामा व प्रतिबंध दोनों। पोल में कुल 3,471 पाठकों ने भाग लिया। इनमें से 64.95 फीसदी यानि कुल 2,254 पाठकों की राय थी कि ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले नेताओं से माफीनामा लेने के बाद उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुलंदशहर गैंगरेप से पहले भी कई मुद्दों पर हमारे नेताओं ने नैतिकता की सारी हदें पार करते हुए भद्दे कमेंट किए हैं। इसलिए जरूरी है कि अब कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं करीब 20.6 फीसदी यानी 715 लोगों का मानना है कि ऐसे नेताओं से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मंगवाना चाहिए। जबकि 14.46 फीसदी यानी 502 लोगों का कहना था कि ऐसे नेताओं पर कुछ समय के लिए बयान देने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed