{"_id":"5b2d0e604f1c1b264d8b7df1","slug":"amar-ujala-poll-ban-on-al-qaeda-and-isis-will-end-their-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: अलकायदा और आईएसआईएस पर प्रतिबंध लगाने से इनकी गतिविधियों समाप्त हो जाएंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: अलकायदा और आईएसआईएस पर प्रतिबंध लगाने से इनकी गतिविधियों समाप्त हो जाएंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jun 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने कठोर आतंकवाद रोधी कानून-गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकी संगठनों-अलकायदा और आई एस आई एस के नए संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
आधिकारिक आदेश के अनुसार गृह मंत्रालय ने अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट (ए क्यू आई एस) और आई एस आई एस के अफगानिस्तान आधारित संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड शाम खुरासन (आई एस आई एस-के) को गैर कानूनी घोषित कर दिया है क्योंकि इन संगठनों को ‘वैश्विक जिहाद’ के लिए भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने तथा उन्हें भारतीय हितों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अलकायदा और आईएसआईएस पर प्रतिबंध लगाने से इनकी गतिविधियों समाप्त हो जाएंगी?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 2702 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 47.19 फीसदी (1275 वोट) पाठकों ने माना कि अलकायदा और आईएसआईएस पर प्रतिबंध लगाने से इनकी गतिविधियों समाप्त हो जाएंगी। जबकि 52.81 फीसदी (1427 वोट) पाठकों ने माना कि अलकायदा और आईएसआईएस पर प्रतिबंध लगाने से इनकी गतिविधियों समाप्त नहीं होंगी।