{"_id":"5bb2309c867a55019d617f64","slug":"amar-ujala-poll-attempting-to-give-political-view-to-vivek-murder-case-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : लखनऊ में हुए विवेक हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : लखनऊ में हुए विवेक हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Oct 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने लखनऊ में सोमवार को बयान दिया कि जब सरकार चलाने वाले के खिलाफ ही आपराधिक मामले दर्ज हों तो ये तो होगा ही। प्रदेश में बड़ी संख्या में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। मानवाधिकार आयोग की सबसे ज्यादा नोटिस भाजपा सरकार को ही मिली हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चला रही बल्कि लोगों को डरा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ही 'ठोक देंगे' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जब समाज की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही गोली चलाने लग जाएंगे तो लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के लिए पांच करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि अब तक जितने भी लोग फर्जी एनकाउंटर में मारे गए हैं। उन सबकी मदद होनी चाहिए।
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट कॉम ने इस मुद्दे पर ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि 'क्या लखनऊ में हुए विवेक हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है?' इस सवाल पर 77.97 प्रतिशत लोगों का मानना है कि लखनऊ में हुए विवेक हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, 22.03 प्रतिशत लोगों का मानना है कि लखनऊ में हुए विवेक हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने की कोशिश नहीं की जा रही है।
विज्ञापन