{"_id":"5b782f9f42c792465c2c95d8","slug":"amar-ujala-poll-atal-bihari-vajpayee-will-remember-people-to-take-everyone-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : अटल बिहारी वाजपेयी को लोग सबको साथ लेकर चलने के लिए करेंगे याद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : अटल बिहारी वाजपेयी को लोग सबको साथ लेकर चलने के लिए करेंगे याद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Aug 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और एक प्रखर वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार की शाम 5:05 बजे दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। अटल जी अपनी वाकपटुता के लिए जाने जाते थे। वे पिछले करीब दो महीने से एम्स में भर्ती थे और बीते तीन दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर चल रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार सवेरे से ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। एम्स के अनुभवी डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख में लगे हुए थे पर वो वाजपेयी को नहीं बचा सके। उनके निधन को बड़ी क्षति बताते हुए उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के जाने से एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना नामुमकिन है। वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 93 साल की आयु में निधन हो गया।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के बाद उनके प्रधानमंत्री काल और उन के द्वारा किए गए कामों पर चर्चा होने लगी कि वायपयी को किस लिए ज्यादा याद किया जाएगा।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'अटल बिहारी वाजपेयी जी को आप सबसे ज्यादा किसलिए याद करेंगे?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 4591 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 32.13 फीसदी (1475 वोट) लोगों ने माना कि अटल बिहारी वाजपेयी जी को पोखरण परमाणु परीक्षण के लिए याद किया जाएगा। 12.28 फीसदी (564 वोट) लोगों ने माना कि अटल बिहारी वाजपेयी जी को कारगिल जीत के लिए याद किया जाएगा। 3.53 फीसदी (162 वोट) लोगों ने माना कि अटल बिहारी वाजपेयी जी को पाक के साथ शांति के लिए याद किया जाएगा। 52.06 फीसदी (2390 वोट) लोगों ने माना कि अटल बिहारी वाजपेयी जी को सबको साथ लेकर चलने के लिए याद किया जाएगा।