{"_id":"5a0c4e034f1c1bb6678bbd82","slug":"amar-ujala-poll-assets-auction-will-not-impact-on-misconduct-of-dawood-ibrahim","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: दाऊद इब्राहिम की संपत्ति नीलाम होने से उसकी हरकतों पर नहीं लगेगी लगाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: दाऊद इब्राहिम की संपत्ति नीलाम होने से उसकी हरकतों पर नहीं लगेगी लगाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 15 Nov 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1993 मुंबई सीरियल धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम के मुंबई में स्थित घर और होटल की नीलामी पूरी हो गई है। दाऊद की संपत्तियों को सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने करीब 11 करोड़ रुपये में खरीद लिया है, जिसमें रौनक अफरोज होटल, शबमन गेस्ट हाउस और डांबरवाला इमारत शामिल है। अफरोज होटल 4.53 करोड़, शबनम गेस्ट हाउस 3.52 करोड़ और बिल्डिंग 3.53 करोड़ रुपए में नीलाम हुई।
विज्ञापन
बता दें कि नीलामी के लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने विज्ञापन जारी किया था जिसमें संपत्तियों की न्यूनतम कीमत भी बताई गई थी। बता दें कि इसी साल सितंबर महीने में दाऊद की ब्रिटेन में स्थित 42 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। इन संपत्तियों में होटल और घर शामिल थे। उससे पहले साल 2015 में दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार स्थित होटल रोनक अफरोज की नीलामी रखी गई थी।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति नीलाम करने से उसकी हरकतों पर लगाम लगेगी? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 7294 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 42.03 फीसदी (3066 वोट) पाठकों ने माना कि इस नीलामी से दाऊद की हरकतों पर लगाम लगेगी। जबकि 52.34 फीसदी पाठक (3818 वोट) लोगों का कहना है कि इस बयान से वह सहमत नहीं हैं। वहीं, 5.62 फीसदी (410 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।