{"_id":"57f3947c4f1c1b940a26f6c6","slug":"amar-ujala-poll-ashwin-bowling-is-a-big-factor-in-india-s-number-test-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: अश्विन की गेंदबाजी लाई टीम इंडिया को रैंकिंग में टॉप पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: अश्विन की गेंदबाजी लाई टीम इंडिया को रैंकिंग में टॉप पर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 के साथ बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने विपक्षी टीम को 178 रनों से मात दी है। इस जीत के साथ ही भारत टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर आ गया है और उसने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन
भारत ने न्यूजीलैंड को 376 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन वह 197 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत के लिए आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन और भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट हासिल किया। भारत की इस शानदार जीत पर अमर उजाला डॉट कॉम की ओर से अपने पाठकों से सवाल करके उनकी राय जानी गई। सवाल किया गया कि टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में फिर नंबर वन। इसका श्रेय आप किसे देना चाहेंगे?
विज्ञापन
इसमें तीन विकल्प दिए पहला विराट कोहली की कप्तानी, दूसरा पुजारा की बल्लेबाजी और तीसरा अश्विन की गेंदबाजी। इस पोल में कुल 4,666 पाठकों ने हिस्सा लिया, जिसमें सबसे अधिक तीसरे विकल्प को चुना गया। 47.94 फीसद यानी 2,237 पाठकों ने माना है कि अश्विन की गेंदबाजी ने भारत को टेस्ट की रैंकिंग की दौड़ में नबंर वन पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
लेकिन, कोहली की कप्तानी को भी लोगों ने टीम इंडिया के इस मुकाम के लिए जिम्मेदार माना है, जिसमें 43.10 फीसद यानी 2,011 पाठकों ने माना है कि कोहली की कप्तानी भी टीम को रैंकिंग में ऊपर लेकर आई है। 8.96 फीसद यानी 418 पाठकों ने पुजारा की बल्लेबाजी को चुना है।