{"_id":"5a9026364f1c1be13b8b491d","slug":"amar-ujala-poll-army-chief-should-not-interfere-in-the-politics-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: सेना प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को देश की राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: सेना प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को देश की राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Feb 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को राजधानी में उत्तर पूर्व में सीमा सुरक्षा को लेकर हुए एक सेमिनार में एक राजनीतिक संगठन का जिक्र कर किया जिस पर विवाद गरमा गया।
विज्ञापन
पड़ोसी देशों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिस तरह कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए आतंकवादी भेजे जाते हैं। उसी तरह नार्थ ईस्ट में अशांति फैलाने के लिए अवैध आबादी को भारत में भेजा जाता है।
विज्ञापन
इसके पीछे सेना प्रमुख ने वोट बैंक की राजनीति को दोषी बताया। उन्होंने कहा कि नार्थ ईस्ट में AIUDF नाम का राजनीतिक संगठन विकास कर रहा है।
इस पार्टी का विकास बीजेपी के मुकाबले तेज हुआ है। उन्होंने कहा कि जनसंघ का आज तक का जो सफर रहा है उसके मुकाबले एआईयूडीएफ का विकास तेजी से हुआ है। गौर हो कि एआईयूडीएफ (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) नाम का संगठन मुस्लिमों की आवाज उठाता है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या सेना प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को देश की राजनीति में दखल देना चाहिए?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 3387 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 43.46 फीसदी (1472 वोट) ने माना कि सेना प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को देश की राजनीति में दखल देना चाहिए। जबकि 56.54 फीसदी (1915) पाठकों ने सेना प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को देश की राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए।