फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: army and government is not taking serious step on soldiers problem

अमर उजाला पोल : जवानों की समस्याओं पर सेना-सरकार गंभीर नहीं

Mon, 16 Jan 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: army and government is not taking serious step on soldiers problem
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर जवानों की शिकायत भरी वीडियो के वायरल होने पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने नाराजगी जताई। उन्होंने 69वें सेना दिवस के मौके पर जवानों को सख्त लहजे में कड़ी हिदायत दी। इन शिकायती वीडियो के मसले पर रावत ने कहा कि सेना के कुछ साथी अपनी समस्या को लेकर सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं जिसका असर सीमा पर तैनात बहादुर जवानों पर पड़ता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिकायत इस तरीके से सोशल मीडिया पर करने को जुर्म माना जाएगा। इस वजह से उन्हें सजा या उनके खिलाफ सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं। रावत ने कहा कि जवान अपनी शिकायत को सोशल मीडिया के बजाय उचित प्लेटफार्म पर अपनी समस्या को बताएं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि सेना के जवान सीधे उनसे भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


जवानों को दी गई हिदायत पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। पोल में सवाल पूछा, 'क्या जवानों की समस्याओं पर मचे बवाल से सेना सरकार ठीक ढंग से निपट रहे हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में कुल 9,534 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 66.30 फीसदी यानि 6,321 पाठकों ने माना कि जवानों की समस्या पर मचे बवाल से सेना-सरकार ठीक ढंग से नहीं निपट रहे हैं। 30.76 फीसदी यानि 2,933 पाठकों ने माना कि सरकार और सेना कारगर कदम उठा रहे हैं। वहीं 2.94 फीसदी यानि 280 फीसदी पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed