फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: Almost 90 percent readers vote MP Ravindra Gaikwad membership should be cancelled

अमर उजाला पोल: 89.42% की राय, सांसद रवींद्र गायकवाड़ की सदस्यता रद की जाए

Sat, 25 Mar 2017 07:00 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Sat, 25 Mar 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
  amar ujala poll: Almost 90 percent readers vote MP Ravindra Gaikwad membership should be cancelled

एयर इंडिया के स्टाफ मेंबर को चप्पल से पीटने के आरोपी और घटना के बाद 'चप्पलबाज सांसद' की संज्ञा पाए शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ की सदस्यता रद करने की मांग जोर पकड़ रही है। गायकवाड़ गुरुवार को पुणे से एयर इंडिया के विमान एआई 852 से बिजनेस क्लास का टिकट लेकर दिल्ली जा रहे थे। फ्लाइट की क्लास को लेकर एयर इंडिया के स्टाफ मेंबर के साथ उनका झगड़ा हो गया। 

विज्ञापन


गायकवाड़ ने खुद मीडिया के सामने कबूल किया कि उन्होंने एयर इंडिया के स्टाफ मेंबर को 25 बार चप्पल से पीटा। इसके बाद से गायकवाड़ लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं और कई विमानन कंपनियों ने उन्हें उड़ान भरने वाले यात्रियों में 'ब्लैक लिस्ट' भी कर दिया है। इस मामले में की गई कानूनी कार्रवाई और जन भावनाओं और को देखते हुए अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों की राय जाननी चाही। पोल में पाठकों से सवाल किया गया कि क्या प्लेन में मारपीट की बात कबूलने वाले शिवसेना सांसद की सदस्यता रद कर देनी चाहिए?
विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 89.42 फीसदी (12,162) पाठकों ने कहा कि शिवसेना सांसद की सदस्यता रद कर  देनी चाहिए। महज 9.04 फीसदी (1230) पाठकों ने गायकवाड़ के साथ सहानुभूति दिखाई और कहा कि उनकी सदस्यता बरकरार रखनी चाहिए। वहीं, 1.54 फीसदी (209) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में 13,601 पाठकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed