{"_id":"5a4104804f1c1bd1408bee0e","slug":"amar-ujala-poll-after-ttv-dinakaran-s-victory-in-rk-nagar-bypoll-will-strengthen-sasikala-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: आरके नगर उपचुनाव में दिनाकरन की जीत से मजबूत होगा शशिकला खेमा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: आरके नगर उपचुनाव में दिनाकरन की जीत से मजबूत होगा शशिकला खेमा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Dec 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का देहांत होने के बाद खाली हुई चेन्नई की आरके नगर सीट पर शशिकला के भतीजे और निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनाकरन ने रविवार को बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस जीत के बाद दिनाकरन ने कहा 'यह हम सबकी जीत है। यह सरकार अब दो महीने से ज्यादा नहीं टिक पाएगी। दो पत्ती चुनाव चिह्न जीत (एआईडीएमके का पार्टी सिंबल) का निशान था जबतक यह अम्मा (जयललिता) के पास था लेकिन फिलहाल इसका कब्जा गुंड़ों के पास है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अमर उजाला पोल: गुजरात चुनाव के प्रदर्शन को 2019 में भी दोहरा सकती है कांग्रेस
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि आरके नगर उपचुनाव में दिनाकरन की जीत से मजबूत होगा शशिकला खेमा?'
पोल के जवाब में हमें कुल 4,870 वोट मिले। इनमें 51.29 फीसदी (2498 वोट) पाठकों ने माना कि आरके नगर उपचुनाव में दिनाकरन की जीत से शशिकला खेमा मजबूत होगा, जबकि 41.07 फीसदी (2000 वोट) लोगों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि आरके नगर उपचुनाव में दिनाकरन की जीत से शशिकला खेमा मजबूत नहीं होगा। वहीं 7.64 फीसदी (372 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।