{"_id":"57dbde124f1c1b3c3dd49109","slug":"amar-ujala-poll-after-election-clash-within-sp-will-more-intensify","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: चुनाव के बाद और बढ़ेगा समाजवादी पार्टी का झगड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: चुनाव के बाद और बढ़ेगा समाजवादी पार्टी का झगड़ा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Sep 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
आगामी यूपी चुनाव से ठीक पहले सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी से कलह, मतभेद और बगावत की खबरें आ रही हैं। बीते सोमवार से अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में कथित मतभेद की सूचना के बाद पल-पल बढ़ रहे तनाव के बाद पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बीच-बचाव में उतरने के बाद भी अभी तक यह मामला सुलझा नहीं है।
अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री पद सँभालने के बाद से ही समाजवादी परिवार से कलह की खबरें समय-समय पर आती रहती हैं। इन झगड़ो को कोई अंत होता हुआ भी नहीं दिख रहा है। राज्य के सबसे अहम राजनीतिक परिवार से आ रही झगड़े और कलह की खबरों से पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा है। अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों से रायशुमारी की थी।
अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठको से पूछा कि, 'क्या चुनाव के बाद भी सपा का ये झगड़ा चलता रहेगा?' इस पोल में 4 हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पाठकों की यही राय थी कि इन झगड़ो का कोई अंत नहीं है और चुनाव के बाद भी सपा का ये झगड़ा चलता रहेगा।
विज्ञापन
पोल में पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला-हां चुनाव परिणाम के बाद ये और बढ़ेगा, दूसरा-चुनाव के बाद यह सब सुलझ जाएगा, तीसरा- कह नहीं सकते। कुल शामिल 4,191 पाठको में से 2,892 पाठक यानी 69.01 फीसदी ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद ये सपा का ये झगड़ा और बढ़ेगा।
पोल में शामिल 1,077 पाठक यानी 25.7 फीसदी ने कहा कि नहीं, चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी का यह झगड़ा सुलझ जाएगा। वहीं पोल में शामिल 222 पाठक यानी 5.3 फीसदी ने कहा कि वो इस मामले में कुछ कह नहीं सकते।