फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll, 88% people say Modi's speech made impact on Pakistan

अमर उजाला पोलः जनता ने माना मोदी के भाषण से दबाव में आया पाकिस्तान

Wed, 17 Aug 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll, 88% people say Modi's speech made impact on Pakistan
अमर उजाला पोल
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया। संभवतः यह पहला मौका था जब लाल किले से भाषण के दौरान किसी भारतीय पीएम ने बलूचिस्तान या गिलगित में लोगों पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया हो। मोदी के भाषण के अगले दिन ही पाकिस्तान ने बलूच नेताओं  को वार्ता के लिए बुला लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आए दिन पाक अधिकृत कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले सामने आते हैं और लोग इन अत्याचारों के खिलाफ लंबे समय से संषर्ष कर रहे हैं। अमर उजाला ने इसी मुद्दे पर पोल कराकर पाठकों से सवाल पूछा था कि, 'स्वतंत्रता दिवस पर पीएम के भाषण में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने से क्या पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा है?' इस मुद्दे पर करीब 5,928 पाठकों पर इस पर अपनी राय साझा की।
विज्ञापन


इनमें से करीब 87.7 फीसदी लोगों का मानना है कि स्वतंत्रता दिवस पर पीएम के भाषण में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा है। वहीं करीब 10.43 फीसदी लोग इस बात से सहमत नहीं दिखे। पोल में हिस्सा लेने वाले करीब 1.87 फीसदी पाठक इस मामले पर अपनी कोई राय नहीं बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed