फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: 73 per cent people's opinion farmers do not benefit from debt waiver

अमर उजाला पोल: 73 फीसदी लोगों की राय, कर्जमाफी से किसानों का भला नहीं

Sun, 25 Jun 2017 07:17 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Sun, 25 Jun 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: 73 per cent people's opinion farmers do not benefit from debt waiver
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने शनिवार को एक लाख रुपये के मुकाबले राज्य के किसानों को डेढ़ लाख रुपये तक की कर्ज माफी का तोहफा दिया। हालांकि किसान कर्ज माफी के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं, लेकिन इससे राज्य के 40 लाख किसान कर्ज मुक्त हो जाएंगे। 89 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार ने 34000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी योजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसानों को कर्ज माफी छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना के तहत दी जाएगी।  कुछ किसानों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत लाभ दिया जाएगा।  इससे पहले पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार भी किसानों का कर्ज माफ कर चुकी है।
विज्ञापन


अमर उजाला डॉट. कॉम ने ऑनलाइन पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, 'क्या केवल कर्जमाफी से किसानों का भला हो पाएगा?'। इस पोल में पाठकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 9188 पाठकों ने पोल के जरिए अपनी मंशा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक 6758 यानि 73.55 फीसदी पाठकों ने नहीं विकल्प को चुना। उनकी राय है कि केवल कर्जमाफी से किसानों का भला नहीं हो पाएगा। वहीं, 2126 यानि 23.14 पाठकों का मानना है कि कर्जमाफी से किसानों को सहूलियत मिलती है। 304 यानि 3.31 फीसदी पाठकों ने कह नहीं सकते, विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed