फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: 70 percent people believed that demonetisation are not scam

अमर उजाला पोल : 70 फीसदी लोगों ने माना कि नोटबंदी घोटाला नहीं

Thu, 24 Nov 2016 05:02 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: 70 percent people believed that demonetisation are not scam
- फोटो : amar ujala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की जानकारी पहले ही अपने दोस्तों को दे दी थी। राहुल ने कहा था, 'मैं यह महसूस करता हूं कि यह निर्णय एक घोटाला है। प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा से पहले ही इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दे दी थी।

विज्ञापन


राहुल के आरोपों से पहले दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रधानमंत्री मोदी पर सीधे इसी तरह के आरोप लगा चुके हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि नोटबंदी के आड़ में सरकार ने आठ लाख करोड़ का घोटाला किया है। इसके बहाने मोदी अपने उद्योगपति दोस्तों का कर्जा माफ करना चाहते हैं।
विज्ञापन


राहुल और केजरीवाल के इस आरोपों पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि नोटबंदी घोटाला है?'। अमर उजाला के इस पोल में कुल 12,361 लोगों ने हिस्सा लिया।  8746 पाठकों का कहना है कि नोटबंदी घोटाला नहीं है। इन पाठकों की संख्या कुल पोल में हिस्सा लेने वाले पाठकों का 70.75 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 3313 पाठकों का मानना है कि नोटबंदी घोटाला है। ये कुल वोट का 26.08 प्रतिशत है। वहीं 302 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्फ को चुना। ये कुल पाठकों का 2.44 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed