फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll : 69 percent people says India offer of unconditional talks should not Pak accepted

अमर उजाला पोल : पाकिस्तान से बिना शर्त भारत को बातचीत नहीं करना चाहिए

Tue, 29 Nov 2016 05:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll : 69 percent people says India offer of unconditional talks should not Pak accepted
- फोटो : amar ujala

सीमा पर जारी भारी गोलाबारी के बीच भारत के कड़े प्रहार से पाकिस्तान की अकड़ अब टूटती दिख रही है । यही कारण है कि भारत में मौजूद उनके उच्चायुक्त ने बयान दिया है कि हम बिना शर्त भारत से बातचीत के लिए तैयार हैं। जबकि पूर्व में पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत के दौरान कोई न कोई शर्त लगाकर जानबूझकर वार्ता को पटरी से उतारता रहा है लेकिन इस बार उसके रुख में बड़ा बदलाव आया है। पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने यह बयान सोमवार को निजी टीवी चैनल आजतक से बातचीत के दौरान दिया। 

विज्ञापन


बातचीत के दौरान बासित ने कहा कि 'उनका देश भारत के साथ किसी भी समय बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि बासित ने दावा किया उनका शुरू से ही यह रुख रहा है। उनका देश भारत के साथ बातचीत के द्वारा ही रिश्ते सुधारने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।'  पाकिस्तान के  इस रवैये पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल कराया और पाठकों  से सवाल पूछा कि 'बिना शर्त बातचीत की पाकिस्तान की पेशकश को भारत को स्वीकार करना चाहिए?'। इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 7278 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 68.84 फीसदी यानि 5010 पाठकों का मानना है कि बिना शर्त बातचीत की पाकिस्तान की पेशकश को भारत को स्वीकार नहीं करना चाहिए। 29.29 फीसदी यानि 2132 पाठकों ने कहा कि बिना शर्त बातचीत की पाकिस्तान की पेशकश को भारत को स्वीकार करना चाहिए। वहीं, 1.87 फीसदी यानि 136 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed