फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll 60.64 percent thinks Opposition is responsible for Logjam in Parliament

अमर उजाला पोलः 60.64 प्रतिशत पाठकों ने संसद में गतिरोध के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया

Fri, 16 Dec 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll 60.64 percent thinks Opposition is responsible for Logjam in Parliament
- फोटो : अमर उजाला
संसद के शीतकालीन सत्र के समाप्त होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी स्थगन की घोषणा होते ही वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का दर्द छलक पड़ा। सत्र के हंगामे की भेंट चढ़ने के कारण हुई पीड़ा को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ‘मन करता है इस्तीफा ही दे दूं।’ 
विज्ञापन


सरकार और विपक्ष के बीच संसद की कार्यवाही बाधित करने को लेकर चल रह आरोप-प्रत्यारोपों के बीच लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पूरे दिन के लिए संसद स्थगित करने की घोषणा की। आडवाणी इसके बाद भी सामने की सीट पर बैठे रहे और सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अपनी व्यथा व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने पास में खड़े गृहमंत्री राजनाथ सिंह को यह बात बताई। राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता की बात ध्यान से चुपचाप सुनते रहे। 
विज्ञापन


संसद में जारी गतिरोध पर अमर उजाला ने पोल कराया। पोल में पाठकों से सवाल पूछा गया कि 'संसद में नोटबंदी पर बहस न हो पाने के लिए कौन जिम्मेदार है?' इस सवाल पर प्रतिक्रिया देने के लिए पाठकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पोल में 8 हजार नौ सौ पैंतीस पाठकों ने हिस्सा लिया। इसमें 25.61 प्रतिशत (2288 वोट) पाठकों ने संसद में गतिरोध के लिए सत्ता पक्ष को जिम्मेदार माना, जबकि 60.64 प्रतिशत (5418 वोट) पाठकों ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प है कि संसद में गतिरोध के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष को जिम्मेदार मानने वालों की संख्या 13.75 प्रतिशत (1229) रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed