{"_id":"579de5e24f1c1bdb762b8952","slug":"amar-ujala-poll-58-percent-voters-said-government-make-false-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: गुड़गांव में जाम पर 58 फीसदी बोले, सरकार कोरी बातें करती है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: गुड़गांव में जाम पर 58 फीसदी बोले, सरकार कोरी बातें करती है
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 31 Jul 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
gurgaon jam
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण गुड़गांव में लगे जाम की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। यहां घंटों लोग जाम में फंसे रहे और परेशानी झेलते रहे। राजधानी दिल्ली भी बारिश के हालात से परेशान है। मॉनसून से पहले सरकार पुख्ता तैयारी के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन असल परीक्षा में कम ही पास हो पाती है। इस बार भी यही हुआ। अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों की राय ली और पूछा कि क्या कि क्या सरकार की सारी बातें कागजी होती हैं, कोई भी व्यवस्था बदल नहीं पाती? इस पर ज्यादातर लोगों ने माना कि हां, सरकार बदलाव की सिर्फ कोरी बातें करती है।
57.99 फीसदी लोगों ने माना कि सरकार बदलाव की सिर्फ बातें करती है। वहीं, 39.79 फीसदी लोग मानते हैं कि सरकार की योजनाएं तो अच्छी हैं लेकिन उनको अमल करने में समय लगेगा। 2.22 फीसदी लोग इन दोनों ही बातों में इत्तेफाक नहीं रखते।
पोल में करीब 2209 लोगों ने अपनी राय रखी।