{"_id":"58e0f7f74f1c1bc06e5b3ee4","slug":"amar-ujala-poll-54-99-readers-vote-that-evms-can-t-be-tampered-on-large-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 54.99 फीसदी पाठकों ने माना, बड़े पैमाने पर नहीं हो सकती ईवीएम में गड़बड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 54.99 फीसदी पाठकों ने माना, बड़े पैमाने पर नहीं हो सकती ईवीएम में गड़बड़ी
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंकाओं से ज्यादातर पाठकों ने इनकार किया है। यूपी चुनाव के बाद से लगातार विपक्षी दल ईवीएम के साथ गड़बड़ी किए जाने के आरोप लगा रहे थे। शनिवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। इसकी वजह मध्य प्रदेश के भिंड में उपचुनाव की तैयारियों से पहले किया गया ईवीएम से जुड़ा अभ्यास कार्यक्रम रहा।
विज्ञापन
ईवीएम के अभ्यास कार्यक्रम में अलग-अलग बटन दबाने पर वीवीपीएटी से केवल भाजपा के निशान वाली पर्चियां निकलीं। खबर मीडिया में आने पर हड़कंप मच गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सीधे चुनाव आयोग का रुख किया। विपक्षी दलों की तरफ से मांग उठी कि मशीनों के बजाय बैलट पेपर से ही चुनाव करवाए जाएं। इसी को देखते हुए अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों की राय जाननी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या आप भी मानते हैं कि ईवीएम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका है?
विज्ञापन
सवाल के जवाब में बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं आईं। सबसे ज्यादा 54.99 फीसदी (6,351) पाठकों ने ईवीएम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंकाओं से इनकार किया। 42.31 फीसदी (4,887) पाठकों ने कहा कि ईवीएम के साथ गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, 2.7 फीसदी (312) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 11,550 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन